भभुआ, जुलाई 13 -- Bhabua News: भेकास के मध्य विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराए जाने से बच्चों के साथ शिक्षक को भी हो रही है परेशानी बोले प्रधानाध्यापक, कई बार शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, नहीं मिली राशि ग्रामीणों ने शीघ्र चहारदीवारी निर्माण कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। प्रखंड के भेकास मध्य विद्यालय में आज भी चहारदीवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। विद्यालय परिसर पूरी तरह खुला होने के कारण बच्चे खेलते-खेलते कभी मुख्य सड़क पर पहुंच जाते हैं तो कभी बगल में स्थित गहरे तालाब की ओर निकल जाते हैं।

सुरक्षा चिंताएँ इससे विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। चहारदीवारी के अभाव में विद्यालय परिसर में शाम होने पर नशेड़ियों का जम...