भभुआ, अक्टूबर 9 -- विचाराधीन कैदियों के कानूनी अधिकारों पर चर्चा Bhabua News: जमानत की प्रक्रियाओं और मुफ्त कानूनी सहायता की दी गई जानकारी वीसी से लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, जेल के अधिकारी जुड़े (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल ने शुक्रवार को विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की और बंदियों के कानूनी अधिकारों की रक्षा व मानक संचालन प्रक्रिया के मुद्दों पर चर्चा की। मार्गदर्शन सत्र में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ, डिप्टी चीफ, असिस्टेंट, जेल पैरा लीगल वॉलंटियर्स, जेल अधिकारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी मुख्य रूप से भाग लिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल कारा के बंदियों तथा जेल में तैनात पारा वि...