भभुआ, सितम्बर 27 -- Bhabua News: पेज चार की खबर फुटपाथ पर दुकानें लगने से भगवानपुर-भभुआ मुख्य सड़क पर जाम की समस्या सड़क के किनारे अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित हो रहा,जिससे बढ़ रही परेशानी आमजनो ने जिला व स्थानीय प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की भगवानपुर, एक संवाददाता।

मुख्य समस्या प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर-भभुआ मुख्य सड़क के किनारे बने मकानों के सामने फुटपाथ पर दुकानें लगवाकर कमाई करने का चलन बढ़ता जा रहा है। फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें लगने के कारण सड़क का काफी हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है और आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

स्थानीय प्रशासन की भूमिका स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला और स्थानीय प्रशासन की ओर से समय-समय पर सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है...