भभुआ, सितम्बर 21 -- Bhabua News: फायरिंग और मारपीट की एफआईआर दर्ज भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में रविवार की रात मारपीट और फायरिंग करने की घटना को लेकर सदर थाना में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। मारपीट में श्यामा सिंह घायल हुआ है। उक्त मामले में घायल द्वारा अपने ही गांव के जर्नादन तिवारी, नचकन तिवारी, हैप्पी तिवारी, संजय तिवारी सहित अन्य के खिलाफ मारपीट व फायरिंग करने की एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस घटनास्थल से खोखा बरामद किया। हि.प्र. कैप्शन- भभुआ के अखलासपुर में फायरिंग व मारपीट मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन देने आए लोग। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सेना के जवान को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...