भभुआ, अक्टूबर 12 -- Bhabua News: बेलांव, अहिरांव और अकोढ़ी गांव में रात्रि में लगाये गये थे शिविर संक्रमित व्यक्ति का स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त में इलाज किया जाएगा (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत रामपुर प्रखंड के 900 लोगों के खून का सेंपल लिया गया है। इस बात की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बेलांव, अहिरांव और अकोढ़ी गांव में रात्रि में शिविर लगाकर फाइलेरिया की जांच के लिए सैंपल एकत्र किए गए हैं। जांच में जब किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी या संक्रमित पाये जाएंगे तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका मुफ्त में इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित तीनों स्थलों पर रात में रक्त पट्ट संग्रह कर फाइलेरिया संक्रमण की जांच की जाएगी। फाइलेरिया के ...