Bhabua News: फर्श पर सोई महिला को जहरीला सांप ने काटा, इलाज के बाद रेफर
भभुआ, अगस्त 2 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर फर्श पर सोई महिला को जहरीला सांप ने काटा, इलाज के बाद रेफर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित घर में फर्श पर सोई एक महिला को जहरीला सांप ने काट लिया,जिससे वह अचेत हो गई। रविवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अंकित कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सविता कुमारी बताई जाती है। उसके परिजनों ने बताया की रात में महिला घर के अंदर अपने सास के साथ में फर्श पर सोई हुई थी। तभी एक जहरीला सांप आया और महिला के पैर में काट लिया। शोरगुल की तो परिजनों द्वारा तुरंत इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.