भभुआ, अक्टूबर 27 -- Bhabua News: डिस्लेक्सिया दिवस पर निकली जागरूकता रैली, विशेष बच्चों को समझने का संदेश डांट नहीं, प्यार और सहयोग से बढ़ेगा विशेष बच्चों का आत्मविश्वास (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। हर बच्चा खास होता है। किसी को अक्षर जल्दी समझ में आते हैं, तो किसी को उन्हें पहचानने और शब्दों को पढ़ने में थोड़ा अधिक समय लगता है। लेकिन, पढ़ाई में पीछे रहने वाला हर बच्चा कमजोर नहीं होता। कई बार उसकी परेशानी के पीछे डिस्लेक्सिया जैसी सीखने से जुड़ी स्थिति होती है। ऐसे बच्चों को डांटने या दूसरों से तुलना करने के बजाय उनका हाथ थामने और आगे बढ़ने का हौसला देने की जरूरत है। इसी संदेश के साथ मंगलवार को बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा डिस्लेक्सिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: डिस्लेक्सिया बीमारी को लेकर चला जागरूकता अभियानडि...