भभुआ, अगस्त 25 -- Bhabua News: शिक्षा विभाग ने आयोजित की प्रखंड स्तरीय ज्ञान-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता मध्य, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा रामपुर के खजूरा में प्रखंड संसाधन केन्द्र , रामपुर के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय ज्ञान-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को खजुरा में किया गया। इसका आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ ऋतुरंजन कुमार के निर्देश पर किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान का विकास करना है। प्रतियोगिता में प्रखंड के मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय स्तर पर चयन के बाद प्रखंड स्तर पर यह प...