Bhabua News: प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में बारिश के पानी की निकासी नहीं
भभुआ, सितम्बर 13 -- Bhabua News: पेज चार की एक नजर खबर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में बारिश के पानी की निकासी नहीं भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर की बारिश के मौसम में पानी की निकासी की अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। बारिश के पानी के निकासी के लिए नाली निर्माण के अभाव में प्रखंड और अंचल कार्यालय भवन के सामने जल जमाव की स्थिति गंभीर बनी रहती है। जिससे कीचड़ और पानी में फिसल कर गिरने के भय के कारण कार्यालय में अपने काम को कराने के लिए आने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण रोशन कुमार और मंजीत प्रजापति ने बताया कि प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर को देखकर क्षेत्र में विकास के किए जा रहे काम के कार्यशैली का नमूना मिल रहा है। यहां जिला और प्रखंड के अफसर का प्रतिदिन आना जाना रहता है। वह अपने लग्जरी वाहनों से आसानी से आ जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.