भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: पेज चार की एक नजर खबर प्रखंड व अंचल कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य पड़ा धीमा भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खीरी मौजा में सरकार द्वारा भगवानपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय के भवन निर्माण योजना का काम शुरू हो गया है। संवेदक द्वारा भवन के फाउंडेशन का काम पूरा किया गया है। लेकिन बरसात का मौसम आरंभ हो जाने के बाद भवन निर्माण कार्य धीमा पड़ गया है। लोगों का कहना है कि योजना के निर्माण कार्य में यदि तेजी बरकरार नहीं रखी गई तो समय से योजना का काम पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। वही विलंब हो रही भवन निर्माण कार्य के कारण प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी और कर्मियों को रहने के लिए आवास की कमी खल रही है। जिसके कारण सरकार द्वारा पदाधिकारी और कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में रहने के लिए जारी किए गए निर्देश के बावजूद भी ...