भभुआ, सितम्बर 6 -- Bhabua News: पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के लिच्छवी भवन के पास पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। उस दौरान पेड़ की टहनी टूटकर बगल के मकान पर गिर गयी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि उस दौरान आसपास व मकान में कोई नहीं था, इसलिए हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि अगर वहां पर कोई होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि यह स्थल शहर के मुख्य मार्ग में है। मकान पर गिरी टहनी को स्थानीय लोगों द्वारा हटाया गया है। कैप्शन- भभुआ शहर के लिच्छवी भवन के पास स्थित पेड़ पर ठनका गिरने से उसकी टहनी मकान पर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे हटाते स्थानीय लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान...