भभुआ, अक्टूबर 18 -- पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सेवा और भीड़ प्रबंधन Bhabua News: ( पेज चार की खबर) पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं की सेवा में लगाए युवा वोलेंटियर पंडाल को दो हिस्से में बांटकर युवा करा रहे हैं महिला-पुरुष श्रद्धालु का प्रवेश सड़क-पंडाल से भीड़ हटाने में जुटे, वृद्ध भक्तों को सहारा दे पहुंचा रहे युवा इंट्रो शहर की पूजा समितियों ने पंडाल में श्रद्धालुओं की सेवा में युवा वोलेंटियर को तैनात किया है। यह वोलेंटियर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को मां का दर्शन-पूजन कराने में मदद कर रहे हैं। साथ ही प्रशासन को सुरक्षा व विधि-व्यवस्था में भी सहयोग कर रहे हैं। माइक से लोगों को कतार में बारी-बारी से मां के पूजन-अर्चना के लिए जाने और भीड़ नहीं लगाने की अपील करते सुने जा रहे हैं। वोलेंटियर पूजा पंडाल को दो हिस्सों में बांटकर महिला-पुरुष श्रद्...