भभुआ, जुलाई 14 -- Bhabua News: यूपी के चंदौली जिला के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित कठोरी के निवासी हैं तस्कर महिला व चालक की हुई गिरफ्तारी, बच्चे को साथ में लेकर चल रहे थे तस्कर (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। कैमूर पुलिस ने पशु तस्करों पर नकेल कस दिया है। लगातार मवेशियों की बरामदगी कर तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में चैनपुर थाने की पुलिस ने पिकअप में ठूंसकर भरे 15 छोटे-बड़े मवेशियों को हरसुब्रह्म चैनपुर बाजार से बरामद किया।

गिरफ्तारी की जानकारी यूपी के चंदौली जिला के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित कठोरी निवासी विजय नट की पत्नी विमला देवी, ईद अंसारी के पुत्र पिकअप चालक फरीद अंसारी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के साथ एक बच्चा भी था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर पिकअप से मवेशियों को लेकर चैनपुर बाजार ...