भभुआ, जुलाई 28 -- Bhabua News: पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए वारंटियों में भभुआ शहर के वार्ड 25 निवासी जितेंद्र पासवान के 30 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार एवं मुखिया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र भुवर पासवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व के मामले में भभुआ न्यायालय में मुकदमा चला चल रहा है। न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई। कैप्शन- भभुआ थाने की पुलिस द्वारा शहर के वार्ड 25 से वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने लेकर आई पुलिस। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब सेवन मामले में पांच लोग पकड़ाए यह भी पढ़ें- Bhabua News: मारपीट में देनवा गांव के दंपती घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...