भभुआ, सितम्बर 6 -- Bhabua News: पेज चार की खबर पुराने बाजार की गली में बढ़ते अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित गली की प्रत्येक वर्ष घट रही चौड़ाई से वाहनो के आने जाने में परेशानी मुहल्लेवासियों ने प्रशासन से गली से अतिक्रमण हटवाने की मांग की भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर गांव के पुराने बाजार की गली में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

अतिक्रमण की समस्या गली के किनारे सीढ़ी और चबूतरे का निर्माण किए जाने से रास्ते की चौड़ाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में आवागमन के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान भी परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीण सुरन तिवारी और मोहित कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक इस गली में बड़े वाहनों का भी आसानी से पर...