भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: देवसरना, खिरी, रमावतपुर, गोबरछ, धनगढ़ा, कसेर में सौर ऊर्जा संचालित स्थापित की गई पानी टंकी से पहले मिलता था पानी बोले ग्रामीण, फटी पाइप की मरम्मत कराकर दूर की जा सकती है समस्या ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी, विभाग नहीं कर रहा इंतजाम (पेज चार की बॉटम की खबर) भगवानपुर, एक संवादाता। प्रखंड के गोबरछ गांव में सौर ऊर्जा से संचालित पानी टंकी से जलापूर्ति काफी पहले से बंद है। उसकी जगह मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना से टंकी स्थापित कर पाइपलाइन बिछाकर घरों में कनेक्शन दिए गए। कुछ दिनों तक नियमित पेयजलापूर्ति हुई। लेकिन, बाद में कहीं की पाइप में छिद्र हो गई तो कहीं की पाइप टूट गई। कई जगहों की टोटी भी टूट गई है। इन कारणों से जब पानी आपूर्ति करने के लिए मोटर चालू होता है, तब जगह-जगह पानी बेकार बहने लग...