Bhabua News: पुरानी जामा मस्जिद में 24 को जलसा होगा
भभुआ, अगस्त 21 -- Bhabua News: (पेज चार) भभुआ। जमात रजा ए मुस्तफा की जिला शाखा द्वारा 24 अगस्त को भभुआ शहर के वार्ड 23 की पुरानी जामा मस्जिद में जलसे का आयोजन होगा। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। इसकी जानकारी मो. महताब आलम ने दी। उन्होंने बताया कि मरकज ए अहले सुन्नत बरेली शरीफ से मुफ्ती गुलाम मुर्तजा साहब, मौलाना फरीदुद्दीन फारूकी रजवी अहमद रजा, दानिश रजा, बशीर रजा शिरकत करेंगे। जलसा की कामयाबी के लिए कमेटी के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस, धर्म व समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव आरओ के जांच प्रतिवेदन पर सीओ ने दी सलाह भभुआ। सदर अंचल के अखला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.