भभुआ, अक्टूबर 22 -- Bhabua News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ वर्ष से रिक्त पड़ा है दंत चिकित्सक का पद शोभा की वस्तु बनकर रह गई डेंटल चेयर, भभुआ में जाते हैं इलाज कराने (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत रोग चिकित्सक नहीं हैं, जिससे दांत के रोगियों को परेशानी हो रही है। दंत चिकित्सक का पद पिछले डेढ़ वर्ष से रिक्त पड़ा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने यहां डेंटल चेयर भी भिजवाया है। लेकिन, वह शोभा की वस्तु बनी हुई है। इसका उपयोग व देखरेख नहीं किए जाने से जंग खा रही है। दांत के रोगी आने पर अन्य चिकित्सक दवा लिख देते हैं, जिसके खाने से मरीजों को राहत भी मिलती है। लेकिन, दांत का ऑपरेशन करने की बारी आती है, तो मरीजों को सदर अस्पताल या फिर निजी क्लीनिक में जाना पड़ता है। अस्पताल के जानकार सूत्र बताते हैं कि जब दंत चिकि...