भभुआ, जुलाई 12 -- Bhabua News: पेज चार की एक नजर खबर पीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों,खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड की सलाह दिए जाने पर मरीजों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया जाता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना हंै कि सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होने से समय पर जांच के साथ-साथ गरीब मरीजों को राहत मिल सकती है। वर्तमान में रेफर करने पर सदर स्पताल भभुआ या उन्हें निजी केंद्रों की सहारा लेनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी में जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन एवं प्रशिक्षित...