भभुआ, अक्टूबर 29 -- नाबालिग को बेचने के आरोप की जांच Bhabua News: पिता पर बेटी को बेचने का आरोप, महिला व अन्य लोगों की संलिप्तता का दावा 12 अक्टूबर को छोटी बहन को पिता संग रहनेवाली महिला ने बेचने की बात कही (सर के ध्यानाथ) मोहनियां, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय थाना में गुरुवार को पहुंची एक लड़की ने अपनी पिता पर 13 वर्षीया छोटी बहन को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की बड़ी बहन ने थाने में आवेदन देकर दावा किया है कि उसके पिता ने उनके साथ रहने वाली महिला और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर छोटी बहन को कहीं ले जाकर बेच दिया है। उसने पुलिस से छोटी बहन को जल्द बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। मामला मोहनियां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आवेद...