Bhabua News: पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, बड़ा हादसा टला
भभुआ, अक्टूबर 27 -- भागड़ा के पास गड्ढे में गिरी कार Bhabua News: (पेज पांच) रामगढ़। रामगढ़-मोहनियां पथ पर भागड़ा के समीप सोमवार की देर रात बड़ा हादसा टल गया। झारखंड से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमुरना गांव निवासी बब्लू साह और कान्हीं गांव के गुड्डू यादव कार से झारखंड से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भागड़ा के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में चली गई। गड्ढे में पानी भरा होने से कार का आधा हिस्सा डूब गया। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने ग्रामीणों और एनएचएआई कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को गड्ढे से बाहर निकलवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.