Bhabua News: पांच शराब तस्कर गिरफ्तार, 30 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
भभुआ, जुलाई 27 -- Bhabua News: शराब बनाने वाले गिरफ्तार पांच तस्करों में चार महिलाएं भी शामिल भगवानपुर थाने की पुलिस ने गोबरछ व पहाड़िया गांव में की कार्रवाई (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 30 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को बरामद कर मौके पर नष्ट कर दिया, जबकि 3 लीटर 700 ग्राम महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर गोबरछ गांव के रामसूरत सिंह की गोशाला में छापेमारी की गई, जहां से करीब ढाई लीटर देसी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पहाड़िया गांव से करीब 30 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
गिरफ्तार किए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.