भभुआ, जुलाई 30 -- Bhabua News: रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने बेलांव बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहन चालकों से 9000 रुपए जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष परमहंश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। छह गिरफ्तार आरोपित भेजे गए न्यायालय रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान छह लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराने के बाद गुरुवार को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ...