भभुआ, अक्टूबर 6 -- Bhabua News: समय पर बारिश होने और नदियों, चेकडैम, तालाब से फसल की सिंचाई के लिए पानी मिलते रहने से अच्छी उपज की उम्मीद मजबूत फसल को देख किसानों ने तीज, कर्मा, जीतिया पर किया खर्च कुआर में दलहन-तेलहन और नवंबर में धान काटकर गेहूं की बुआई करेंगे (पेज चार की लीड खबर) अधौरा, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी पर बसा अधौरा प्रखंड के किसानों ने इस साल धान की बंपर खेती की है। उन्होंने धान की खेती पारंपरिक तरीकों, सामूहिक सहयोग और हालिया तकनीकी विकास से की है। पहाड़ी नदियों के किनारे या अधिक पानी वाले ढलान क्षेत्र में ही नहीं, चेकडैम, तालाब के आसपास वाले खेत में भी धान की फसल लहलहा रही है। यहां के किसान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की राय से धान की खेती को आसान बनाने के लिए विशेष यंत्र का भी उपयोग किया है। हालांकि जंगली सूअर व नीलगा...