भभुआ, अगस्त 19 -- Bhabua News: पर्वतपुर के युवक को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती भभुआ। चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव के बधार स्थित खेत में काम कर रहे एक युवक को बुधवार को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित 21 वर्षीय मुकेश कुमार पर्वतपुर गांव निवासी मुन्ना राम का पुत्र है। सदर अस्पताल में युवक को इलाज कराने लेकर पहुंचे परिजनों द्वारा बताया गया कि मुकेश गांव से दक्षिण खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसे चैनपुर के अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से घाटी गांव की किशोरी की गई जान चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- सांप के डसने के बाद बुधवार को भभुआ स...