भभुआ, अगस्त 9 -- Bhabua News: कैमूर में कुछ किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने के दौरान कई जगह मनरेगा व सिंचाई विभाग के रोपे गए पौधे और पेड़ झुलसे बोले डीपीओ, सूखे पौधों की जगह दूसरा पौधा लगाने का पीओ को दिया गया है निर्देश जंगल में महुआ-पियार चुनने के लिए सूखे पत्तों में आग लगाने से झुलसते हैं जंगल (पटना का टास्क रिवाइज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर के मैदानी हिस्सों में पराली और जंगल में सूखे पत्ते जलाने के दौरान झुलसे पेड़-पौधों को लेकर संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। पराली जलानेवाले 207 किसानों का निबंधन जरूर बंद किया गया है। जानकार बताते हैं कि जंगल में टूटकर गिरे सूखे पत्तों के नीचे महुआ-पियार छुपे होते हैं। इन महुआ-पियार को चुनने के लिए लोग पत्तों को जलाकर पेड़ के पास के हिस्से को साफ करते हैं। लेकिन, आग की लपट पेड़-पौधों और झ...