भभुआ, अगस्त 4 -- Bhabua News: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टर कर रहे इलाज घायल युवक ने लेवाबांध के लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पत्नी की विदाई कराने ससुराल गए एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल 28 वर्षीय धनजी कुमार कुदरा शहर के वार्ड 9 निवासी जीतनारायण राम का पुत्र है। यह घटना सोनहन थाना क्षेत्र के सनदनपुर गांव में हुई। घायल युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी अंजू कुमारी को विदा कराने अपनी ससुराल सनदनपुर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लेवाबांध के कुछ लोगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना तत्काल सोनहन थाने की पुलिस को दी गई। घायल को सदर अस्पताल भभुआ में लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया ...