भभुआ, जुलाई 4 -- Bhabua News: पेज तीन भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति को बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर 50 हजार रुपयों की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। जब अपने पति को बचाने पत्नी गई, तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मारपीट में घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल व्यक्ति की पत्नी ने अपने गांव के दो लोगों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- बड़गांव में सांप काटने से महिला की मौतबड़गांव में सांप काटने से महिला की मौत अधौरा। थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका 28 वर्षीय परमशीला देवी रोहतास जिले के कोरियारी निवासी लालबहादुर उरांव की पत्नी थी। मृतका के पति ने बताया कि...