भभुआ, नवम्बर 14 -- सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत Bhabua News: इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पीएमसीएच में चल रहा इलाज दुर्घटना की सूचना पर कुदरा के नेवरास गांव से पंडारक पहुंचे पीड़ित परिजन (सर के ध्यानार्थ) कुदरा (कैमूर), एक संवाददाता। पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल स्थित पंडारक थाना क्षेत्र के सरहन डैम के पास फोरलेन पर शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में साले-बहनोई की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल गया, जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बतायी गयी है। मृतकों में कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव निवासी विनोद शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र रौशन शर्मा और विनोद के साढ़ू के दामाद यूपी के गाजीपुर जिला के दिलदारनगर स्थित रक्शाहा गांव निवासी बबन शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र बृजेश शर्मा शामिल हैं। इस दुर्घ...