भभुआ, अगस्त 19 -- Bhabua News: (पेज तीन की लीड खबर) पंप व सोख्ता भी नहीं आ रहे काम, मरीज हो रहे हैं हलकान जब भी बारिश होती है सदर अस्पताल परिसर में घुस जाता है पानी, जलजमाव के बीच आते-जाते हैं मरीज, परिजन, डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सदर अस्पताल के अलावा कई दफ्तरों व स्कूल परिसर में जमा है पानी जलनिकासी का बेहतर प्रबंध नहीं होने से आमजन हो रहे हैं परेशान भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल से जलनिकासी के लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने पंप का इंतजाम किया है। सोख्ता भी बनवाया है। लेकिन, अभी तक जलजमाव की समस्या को दूर करने का स्थाई प्रबंध नहीं किया जा सका है। यह तभी संभव है, जब नाले का निर्माण उच्च स्थल पर होगा और इसका पानी मुख्य नाले में जाकर गिरेगा। हालांकि लो लैंड में अस्पताल होने के कारण वर्षा या नाले के पानी की निकासी पूरी तरह नहीं हो पा रहा...