भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: बोले सदस्य, पारिवारिक विवाद को आपसी समझौता से खत्म कराने की पहल हो बैठक में निर्वाचित प्रतिनिधि को भाग लेने की अनुमति से कुछ सदस्य थे नाराज (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चंदन सिंह व संचालन बीडीओ मो. हदीद खान ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई तथा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदस्यों ने चर्चा की।

बैठक में उठाए गए मुद्दे सीओ ने सदन को बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एनएच के समीप अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की। पंचायत समिति सदस्यों ने थानाध्यक्ष से पारिवारिक विवादों का यथासंभव आपसी समझौते के आधार पर निष्...