भभुआ, सितम्बर 30 -- Bhabua News: भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत पंचायत परिसीमन के लिए सीमा निर्धारण का काम चल रहा है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए नक्शा के आधार पर यह काम किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ अंकिता शेखर ने बताया कि पंचायत के 2011 की जनगणना के अनुसार उपलब्ध राजस्व गांव के नक्शा की दिशा का निर्धारण कर आनलाइन पोर्टल पर भेजने का कार्य जारी है।

मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री बढ़ने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य बाजार के विभिन्न दुकानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री से लोग परेशान हो रहे हैं। आटा, सत्तू, खाद्य तेल, खुला रिफाइन, मसाला, मिठाई, दूध, दही, घी, पनीर आदि चीजों में मिलावट कर बेचने की शिकायत मिल रही है। लेकिन, खाद्य निरीक्षक द्वारा इन चीजों का सैंपल लेकर इसकी गुणवत्...