भभुआ, अगस्त 11 -- Bhabua News: चैनपुर। थाना क्षेत्र के जगरिया गांव के पास से एक युवक को नौ पुड़िया हेरोइन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित नंदलाल बिंद चैनपुर थाना क्षेत्र के गुनई गांव निवासी बंग बिंद का बेटा है। घटना के संबंध में बताया गया कि नंदलाल की जेब चेक करने पर नौ पुड़िया हेरोइन मिली, जिसका वजन 1.63 ग्राम है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया।

शराब के साथ महिला को किया रफ्तार चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मंजीरा देवी चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहट गांव की रहनेवाली है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने की और बताया कि जांच के दौरान महिला के पास से 36 लीटर महुआ शराब मिली। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में भेजने की तैयारी की ता र...