Bhabua News: नीलगाय का झुंड कर रहा फसलों को बर्बाद
भभुआ, अक्टूबर 3 -- Bhabua News: (सिंगल/पैनल) रामपुर। प्रखंड की पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र के खेतों में लगी फसल को नीलगाय का झुंड रौंदकर व खाकर बर्बाद कर रहा है। किसानों द्वारा खेत में इन दिनों धान की फसल के अलावा भदई फसल में कई तरह की सब्जियां लगी हैं। अगहनी फसल की भी किसानों ने बुआई शुरू कर दी है। नीलगायों का झुंड रात में ही नहीं दिन में भी खेतों में उतर जा रहा है।
किसानों की चिंता इससे किसान चिंतित होने लगे हैं। इससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। किसान बरसात के इस मौसम में रात के समय फसल की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं, जिससे जंगली जानवर उसे नष्ट कर दे रहे हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर किसान आवेदन देते हैं तो उसकी जांच कर उन्हें मुआवजा दिलवाने की दिशा में पहल की जाएगी।
यातायात नियमों की अनदेखी यातायात नियमों की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.