भभुआ, सितम्बर 25 -- Bhabua News: भभुआ नाला और रामगढ़ गोड़सरा पोखरा के निर्माण में मिलीं तकनीकी खामियां संवेदकों से मांगा स्पष्टीकरण, कमियां दूर नहीं हुईं तो काली सूची में डाले जाएंगे भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में विकास योजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी पर जिला पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है।

तकनीकी कमियां पाई गईं भभुआ नगर परिषद क्षेत्र में एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक निर्माणाधीन ड्रेन नाला तथा रामगढ़ नगर पंचायत के गोड़सरा पोखरा सौंदर्यीकरण कार्य की जांच में कई तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित संवेदकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के दौरान भभुआ नाला निर्माण में सुदृढ़ीकरण, ड्रेन वॉल, ज्वाइंट्स, शटरिंग, जल निकासी और टॉप स्लैब में तकनीकी कमियां पाई गईं। कार्यस्थल पर पर्याप्त कुशल मानवबल नहीं रहने के कारण निर्माण की गति भी धीमी...