भभुआ, जुलाई 31 -- Bhabua News: प्रभारी सीडीपीओ ने रामपुर प्रखंड की सेविकाओं के साथ की समीक्षा बैठक कहा, मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ ऋतु रंजन कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बेलांव पंचायत क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सेविकाओं को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से केंद्र संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने सेविकाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा जांच के दौरान...