भभुआ, जुलाई 7 -- Bhabua News: जल जीवन हरियाली दिवस पर भेकास विद्यालय में जागरूकता अभियान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर किया गया सम्मानित (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मंगलवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेकास में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। निबंध, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, हरित पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभियान के जिला प्रबंधक दीपक कुमार, आईटीआई कॉलेज भेकास के प्राचार्य तथा जिला शिक्षा कार्यालय के मृत्युंजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जल-जीवन-हरियाली द...