भभुआ, जुलाई 23 -- Bhabua News: (पेज चार सिंगल) अधौरा। प्रखंड मुख्यालय अधौरा के बाजार व गांव की नालियामें की सफाई नहीं कराई जा रही है, जिससे नालियां जाम हो गई हैं। बारिश होने पर उसका गंदा पानी ओवरफ्लो कर रास्ते में बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पंचायत के जनप्रतिनिधि भी इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं।

नाली जाम होने की समस्या बाला कुमार व चंदा कुमारी ने बताया कि नालियों के जाम होने से बारिश होने पर उसका गंदा पानी रास्ते में फैल जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस समस्या से अधौरा गांव के भी ग्रामीण जूझ रहे हैं। अधौरा तो प्रखंड मुख्यालय है, फिर भी स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले पंचायत स्तर पर एक समिति होती थी, जिसमें जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व नर्स होती थीं, जिसके म...