भभुआ, सितम्बर 7 -- Bhabua News: एसवीपी कॉलेज में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव छोड़ संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज परिसर में सोमवार को एड्स नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम के तहत एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजनों को एचआईवी-एड्स के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य व संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता ने किया। डीआईओ डॉ. आरके चौधरी, एड्स के एमओ डॉ. आदित्य नारायण सिंह व जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्...