Bhabua News: नहीं हुई नालों की सफाई, बरसात में बढ़ेगी समस्या
भभुआ, जुलाई 2 -- Bhabua News: बारिश होने पर जलजमाव की समस्या का लोगों को करना पड़ेगा सामना भगवानपुर में पीडब्ल्यूडी के बने नाले की काफी दिनों से नहीं हुई सफाई (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क के दोनों किनारे बने पीडब्ल्यूडी के नालों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण उनमें कचरा, मिट्टी जमा हो गई है। नालों के जाम होने से बरसात में जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। भगवानपुर निवासी सुनील कुमार और राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई तो इस वर्ष बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। मंगलवार को हुई बारिश ने इस समस्या की पोल खोल दी। जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वर्षा का पानी सड़क पर जमा रहा। कुछ देर की वर्षा के बाद ही मुख्य सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.