Bhabua News: नशे में सात आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा
भभुआ, जुलाई 21 -- Bhabua News: (पेज तीन) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस में रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न स्थानों से नशे की हालत में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार में आरोपितों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी मंटू कुमार, हरिपुर के विशंभर मुसहर, भगवानपुर के बूढ़ा चौधरी, भभुआ के नीरज कुमार, बारे के अरविंद कुमार, पदमाडिहरी के अर्जुन राम ओरगांव के बृज बिहारी तिवारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी पकड़े गए आरोपितों का स्वास्थ्य परीक्षण भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से कराया गया। मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनके खिलाफ थाने में अप्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.