भभुआ, अगस्त 28 -- Bhabua News: भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने नशे की हालत में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित सोनू कुमार भभुआ शहर के अष्टभुजी मोड़ का निवासी है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

मारपीट की घटनाएं हि.प्र. मारपीट में महिला सहित दो घायल भभुआ। जिले के सोनहन व नुआंव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में एकौनी की करीना खातून व परारी के जय कृष्णा पाल शामिल हैं। परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

चोरी की घटना हि.प्र. पर्स संग 70 हजार के सामान की चोरी ...