भभुआ, अक्टूबर 25 -- Bhabua News: पेज चार की खबर धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन की जयंती, बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा अग्रवाल मंदिर में दीप प्रज्वलित कर महाराज अग्रसेन के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण, मातृशक्ति ने उतारी आरती गौतम बुद्ध की प्रस्तुति, हास्य नाटक और घूमर नृत्य ने मोहा मन, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के एकता चौक स्थित अग्रवाल कटरा में अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से रविवार को मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल समाज के परिजनों ने दीप प्रज्वलित कर महाराज अग्रसेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद मातृशक्ति ने भगवान गणेश की आरती की। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर अग्रवाल व मुख्य उद्घोषणा आनंद अग्रवाल ने की।

अग्रवाल समाज की भूमिका और योगदा...