Bhabua News: धर्मेंद्र ने 1340 की कार को 1.31 मिनट में उठा बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भभुआ, नवम्बर 7 -- Bhabua News: अगरतला में प्रदर्शित की अपनी कला, नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दिया सर्टिफिकेट कैमूर के लाल ने अगरतला में फिर रचा इतिहास, गिनिज बुक में भी दर्ज है नाम (सर के ध्यानार्थ/युवा पेज) रामगढ़, एक संवाददाता। कैमूर की माटी ने एक बार फिर ऐसा लाल दिया है, जिसने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया है। रामगढ़ के हैमर हैडमैन के नाम से चर्चित धर्मेंद्र कुमार सिंह ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में वह कर दिखाया, जिसे देख वहां मौजूद दर्शक दांतों तले अंगुली दबा लिए। उन्होंने 1340 किलोग्राम वजन की सुजुकी वैगनआर टॉप मॉडल कार को अपने सिर और गर्दन के सहारे उठाकर पूरे 1 मिनट 31 सेकेंड तक होल्ड किया। इस असाधारण उपलब्धि को नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 7 नवंबर 2026 को आधिकारिक रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया और सर्टिफिकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.