भभुआ, सितम्बर 27 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर दो लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब दो लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक घंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज सरैया गांव का किशोरी राम बताया जाता है। इस बात कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि सरैया पुल के पास एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सरैया पुल के पास छापेमारी कर करीब दो लीटर देशी महुआ शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दो शराबी को न्यायालय भेजा गया रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाने की पुलिस ने गस्ती के दौरान दो ब्यक्ति को नशे की हालत में शनिवा...