भभुआ, सितम्बर 14 -- Bhabua News: रामपुर प्रखंड के बेलांव से गंगापुर व बसिनी होते हुए बगही तक जाने वाली सड़क के खराब होने से ग्रामीणों को होने लगी परेशानी यात्री वाहनों का परिचालन बंद होने पर कैमूर के दर्जनभर गांव होंगे प्रभावित रोहतास जिला में बाजार करने के लिए रोजाना जाते हैं कई गांवों के ग्रामीण (पेज तीन की बॉटम खबर) रामपुर, एक संवाददाता। कैमूर और रोहतास जिलों को जोड़नेवाली बेलांव-बगही सड़क खराब होने लगी है। अगर इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो वाहनों का परिचालन और आमजनों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। यह सड़क रामपुर प्रखंड के बेलांव से गंगापुर व बसिनी होते हुए बगही तक जाती है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे उभर आने से वाहनों के परिचालन में चालकों को परेशानी आ रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पैदल चलने लायक नहीं रीवां पथ, तीन साल बाद भी मरम्मत नहींग्र...