Bhabua News: दो गांजा तस्कर को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
भभुआ, जुलाई 31 -- Bhabua News: अधौरा थाना क्षेत्र के दीघार मोड़ के पास से गिरफ्तार किए गए थे दोनों गांजा तस्कर वर्ष 2023 में 30 सितंबर को गिरफ्तार कर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने किया था केस पेज चार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
अदालत का फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विनय प्रकाश तिवारी की अदालत ने अवैध गांजा बरामदगी के मामले में दोषी पाते हुए दो तस्करों को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा शुक्रवार को सुनायी। अदालत ने उनपर एक लाख रुपया अर्थदड लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी। सजा पाने वाला तस्कर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के राजाकोट निवासी नन्हे प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार व कैमूर जिले के अधौरा थाना के डुमरकोन निवासी लाल बहादुर राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.