भभुआ, अगस्त 18 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। विद्युत विपत्र से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को सभी अवर प्रमंडल कार्यालयों में विशेष शिविर लगा। इसमें गलत मीटर रीडिंग, औसत बिल, अधिक बिल, बकाया राशि और मीटर संबंधी शिकायतों को लेकर उपभोक्ता पहुंचे। मंगलवार को कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भभुआ ग्रामीण से 10, भभुआ शहरी से दो, कुदरा से पांच, मोहनियां से तीन और रामगढ़ से दो आवेदन मिले हैं। शिविर में 15 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, 2.35 लाख रुपये की विपत्र राशि में सुधार किया गया। शेष सात आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: 22 अगस्त तक प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. शशिकां...