भभुआ, अक्टूबर 26 -- Bhabua News: वाहन दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल(पेज तीन सिंगल) भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ वार्ड 12के राजेश जायसवाल, केवा के अखिलेश कुमार, बाघी की शैल देवी, भरारी खुर्द के सुबास सिंह, प्रभावती देवी, वार्ड 23 के इब्राहीम शामिल हैं। इनके अलावा भभुआ वार्ड छह के आयुष कुमार, चनकी के अवध कामता दुबे व भगवानपुर की स्वाती कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा सभी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर कुछ घायलों को चिकित्सक द्वारा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हि.प्र.

नशे की हालत में आरोपित गिरफ्तारनशे की हालत में आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर था...