भभुआ, जुलाई 10 -- Bhabua News: (पेज चार सिंगल) भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ शहर के वार्ड 10 निवासी यासिर आलम, देवर्जी गांव के नवमी शर्मा, बेतरी के सुजीत कुमार, कर्णपुरा की मालती देवी, भभुआ शहर के वार्ड सात के प्रीतम कुमार, मधुरा के अभिषेक कुमार, उफरवलिया के राधेश्याम तिवारी, सिलौटा के गुलशन पटेल, शहर के वार्ड पांच के अरमान पटेल व वार्ड दो के कौशल कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इालज किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

भगाई गई लड़की की बरामदगी हि.प्र. पुलिस ने लड़की को किया बरामद भभुआ। थाना क्षेत्र के एक गांव स...